बलरामपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के महराजगंज तराई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

मामले की पृष्ठभूमि

पीड़िता की मां (वादिनी) ने थाना महराजगंज तराई में तहरीर दी थी कि विपक्षी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाया गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 9 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0- 105/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय थी।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने,मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोचा गया।

अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरभ यादव (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र शिव गोबिन्द के रूप में हुई है। आरोपी पड़ोसी जनपद बहराइच (थाना जरवल रोड, निवासी फतेहपुर विसैंधा) का रहने वाला है।

कानूनी कार्रवाई

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2)/87/64(2)M BNS एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.