बलरामपुर: सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल, अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोका

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को शहर के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने गुरुवार को शहर के तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अव्यवस्था और लापरवाही मिलने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया है।

निरीक्षण के दौरान खलवा, भगवतीगंज और अचलापुर केंद्रों पर संविदा चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. पल्लवी मिश्रा, रजत शुक्ला और एएनएम शैलेंद्र राय व अंजलि अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से इन सभी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।

सबसे खराब स्थिति भगवतीगंज स्वास्थ्य केंद्र की रही, जहाँ वार्ड बंद मिले और पैथोलॉजी कक्ष में गंदगी का अंबार था। वहां कोई जांच भी नहीं की जा रही थी। डॉ. रस्तोगी ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर अनदेखी करार देते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब किया है। सीएमओ ने चेतावनी दी कि मरीजों की सेवा में लापरवाही और साफ-सफाई में कमी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.