मऊ: हाईवे पर मौत को छूकर निकला बाइक सवार, बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मऊ

मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर सामने आया, जहाँ एक बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मस्थान प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास हाईवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर सामने आया, जहाँ एक बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। बीते 16 दिसंबर की दोपहर हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक बुलेट सवार व्यक्ति हाईवे पर अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे सामने से आ रही एक प्राइवेट बस के नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि सड़क और फुटपाथ की ऊंचाई में असमानता के कारण बाइक अनियंत्रित हुई थी। हादसा इतना भयावह था कि पल भर की भी देरी व्यक्ति की जान ले सकती थी।

गनीमत रही कि बस चालक ने अद्भुत सतर्कता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे बस सवार के सिर के पास आकर रुक गई। इस घटना ने जहाँ बस चालक की सूझबूझ की तारीफ बटोरी है, वहीं सड़क निर्माण की खामियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

 

 

Voice Of News24