अलीगढ़
अलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 (NH-34) पर, जो दिल्ली-कानपुर रोड के रूप में जाना जाता है, आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 (NH-34) पर, जो दिल्ली-कानपुर रोड के रूप में जाना जाता है, आज सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर दृश्यता बेहद कम होने के चलते करीब 8 वाहन आपस में टकरा गए।
वाहनों की यह भीषण भिड़ंत एक-दूसरे से सटी हुई थी, जिससे कई गाड़ियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। पुलिस ने चालकों से अपील की है कि वे कोहरे में बेहद धीमी गति से चलें।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fr5VVvKSAH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 14, 2025





















