बलिया: चर्चित उभाव गोलीकांड के घायल आयुष यादव की वाराणसी में मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

बलिया

बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित गोलीकांड में घायल हुए युवक आयुष यादव की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आयुष को रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी थी,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र से जुड़े चर्चित गोलीकांड में घायल हुए युवक आयुष यादव की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आयुष को रंजिश के चलते दबंगों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में भर्ती कराया गया था।

आयुष की मौत के बाद यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। परिजनों ने इस घटना के लिए पहले ही चार लोगों को नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने आयुष को निशाना बनाया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब मामले में हत्या की धारा जोड़कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24