कौशाम्बी
कौशाम्बी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र के मवईया गांव में एक बोरी के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशाम्बी जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र के मवईया गांव में एक बोरी के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर सरायअकिल पुलिस, सीओ और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने पहले युवक की हत्या की और फिर उसके शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो दर्शाता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
जांच के दौरान, पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक लावारिस बाइक भी मिली है, जिसके आधार पर मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण की जांच कर रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 14 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/fr5VVvKSAH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 14, 2025





















