महराजगंज:नेपाल बॉर्डर पर ठूठीबारी पुलिस का बड़ा एक्शन,तस्करी के लिए ले जाई जा रही 14 बोरी यूरिया खाद बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बोरी भारत निर्मित यूरिया खाद बरामद की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बोरी भारत निर्मित यूरिया खाद बरामद की है। यह खाद अवैध रूप से नेपाल बॉर्डर पार कराने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने बरामद खाद को जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो अलग-अलग घटनाओं में सफलता

पुलिस को यह सफलता 09 दिसंबर  को दो अलग-अलग स्थानों पर मिली पहली घटना (राजाबारी टोला टडहवा): मुखबिर की सूचना पर थाना ठूठीबारी से कांस्टेबल बलवन्त यादव और कांस्टेबल अनूप यादव ने राजाबारी टोला टडहवा नेपाल बॉर्डर के पास दबिश दी। पुलिस टीम ने वहाँ से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 09 बोरी यूरिया खाद लावारिस अवस्था में बरामद की।

इसी क्रम में, चौकी लक्ष्मीपुर पर तैनात हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार और कांस्टेबल भीम कुमार गौड़ ने भरवलिया रोड पर संदिग्ध दो साइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही एक तस्कर अपनी साइकिल पर लदी 02 बोरी खाद गिराकर नेपाल भाग गया, जबकि पुलिस टीम ने दूसरे तस्कर को 03 बोरी यूरिया खाद के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

ठूठीबारी पुलिस ने दोनों घटनाओं में बरामद कुल 14 बोरी यूरिया खाद को कब्जे में ले लिया है। तस्करी के इस प्रयास पर तत्काल धारा 110 कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद यूरिया खाद और संबंधित कागजात को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमा पर तस्करी रोकने हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.