सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश,विधायक सैय्यदा खातून ने SDM को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैय्यदा खातून ने आज जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) को एक गंभीर घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैय्यदा खातून ने आज जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज तहसील में उपजिलाधिकारी (SDM) को एक गंभीर घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुँचाने और शांति भंग करने के प्रयासों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तकिया बाबा मजार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम हिसामुद्दीन स्थित तकिया बाबा मजार सैकड़ों वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक रही है। हर गुरुवार को यहाँ दोनों समुदायों के लोग श्रद्धा से चादर चढ़ाने और दुआ करने आते हैं।

विधायिका ने आरोप लगाया कि 08 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत बढ़नी चाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा अपने समर्थकों के साथ मजार परिसर में पहुँचे और नारेबाजी कर माहौल को भड़काने की कोशिश की। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विधायक सैय्यदा खातून ने इस कृत्य को कानूनी रूप से गलत और क्षेत्र की शांति के लिए गंभीर खतरा बताया।

विधायक की प्रमुख मांगें

विधायिका सैय्यदा खातून ने जिला प्रशासन से ऐसे प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए निम्नलिखित तीन प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है:

शांति भंग करने वाले तत्वों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हर गुरुवार को लगने वाले मेले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुँचाने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही हो।

विधायिका ने जोर देकर कहा कि “डुमरियागंज की मिट्टी की पहचान मुहब्बत, एकता और सम्मान है — इसे कोई भी कमजोर नहीं कर सकता।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक के साथ जिला अध्यक्ष लालजी यादव (पूर्व विधायक), विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, घिसियावन यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बहराइची प्रसाद प्रेमी, बालकृष्ण वोझा, बच्चा राम बौद्ध, इकबाल मलिक, विजय यादव, पिंटू पांडेय, सौरभ पाण्डे, पप्पू मलिक, सरफराज वास्तवी, इसहाक अंसारी, फैजान शब्लू, जमाल पुत्तन, इरफान मिर्जा, नारायण यादव, अमन, आकाश शर्मा, फुरकान मलिक, मुन्ना पाण्डेय, पप्पू सिद्दीकी और अफजल फारूकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने विधायक के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच और आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.