सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने एक जघन्य अपराध में तेजी दिखाते हुए, अपनी तीन वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या की वांछित अभियुक्ता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद पुलिस ने एक जघन्य अपराध में तेजी दिखाते हुए, अपनी तीन वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या की वांछित अभियुक्ता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। भवानीगंज पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी महिला को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना 07 दिसंबर 2025 की है, जब थानाक्षेत्र भवानीगंज के ग्राम चौराबनगवा में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली। जाँच में पता चला कि बच्ची की हत्या उसकी सौतेली माँ द्वारा की गई है। इस संबंध में, थाना स्थानीय पर 08 दिसंबर 2025 को मु0अ0सं0 144/2025 (धारा 103(1) बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
SP के निर्देश पर हुआ जल्द एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए, डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर) ने तत्काल प्रभाव से थाना भवानीगंज पुलिस की एक विशेष टीम गठित की। प्रशान्त कुमार प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर) के कुशल पर्यवेक्षण तथा बृजेश कुमार वर्मा (क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज) के निर्देशन में यह कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू की गई।
24 घंटे में हुई गिरफ्तारी
आज, 09 दिसंबर 2025 को, थानाध्यक्ष भवानीगंज बृजेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीम ने अभियुक्त सौतेली माँ को बयारा पेट्रोल पंप के आगे से हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, पुलिस ने आरोपी महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे जघन्य कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महराजगंज: ईर्ष्या की आग में जली गरीब की ‘सपनों वाली बाइक’, पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासनhttps://t.co/Yi5snhbJVF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 9, 2025





















