इटावा
इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक फौजी पति और उसकी पत्नी खुलेआम हर्ष फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में, दोनों पति-पत्नी एक समारोह या जश्न के दौरान हथियार लेकर एक के बाद एक कई राउंड हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला भी पूरी बेफिक्री के साथ फायरिंग करती दिख रही है।
हर्ष फायरिंग करना कानूनी रूप से एक गंभीर अपराध है, जिसमें न सिर्फ जेल की सज़ा हो सकती है, बल्कि लाइसेंसी हथियार भी रद्द किया जा सकता है। एक फौजी द्वारा कानून का उल्लंघन किया जाना और पत्नी को इसमें शामिल करना पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और अब फौजी और उसकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सिद्धार्थनगर:दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शौचालय परिसर का बुरा हाल, गंदगी का अंबार और टूटी दीवारेंhttps://t.co/Id71Ky5TJR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 8, 2025





















