मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद दौरे और सर्किट हाउस में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान बाहर हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुरादाबाद जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद दौरे और सर्किट हाउस में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान बाहर हड़कंप मच गया। भोजपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने परिजनों के साथ सर्किट हाउस के गेट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला और उसके परिजन गेट पर लेट गए और अपनी फरियाद सुनने की मांग करने लगे।
महिला ने भोजपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ इलाके के 4 लड़कों ने अश्लील हरकतें की हैं। महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में लगातार लापरवाही बरत रही है और दबंगों को बचाने का प्रयास कर रही है।
इस हाई-वोल्टेज हंगामे को देखते हुए सर्किट हाउस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर हिरासत में लेकर महिला थाने भिजवा दिया। यह घटना पुलिस के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
सिद्धार्थनगर:दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शौचालय परिसर का बुरा हाल, गंदगी का अंबार और टूटी दीवारेंhttps://t.co/Id71Ky5TJR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 8, 2025



















