श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैभी मोड़ पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7वीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैभी मोड़ पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7वीं कक्षा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, युवकों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में, कक्षा 7 के छात्र प्रिंस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरेंद्र को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने फरार चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
सिद्धार्थनगर:दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में शौचालय परिसर का बुरा हाल, गंदगी का अंबार और टूटी दीवारेंhttps://t.co/Id71Ky5TJR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 8, 2025





















