सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी विकास खंड की ग्राम पंचायत दुधमनिया बुजुर्ग में स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी विकास खंड की ग्राम पंचायत दुधमनिया बुजुर्ग में स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई है। यहां ग्राम पंचायत परिसर में निर्मित सार्वजनिक शौचालय का हाल बेहाल है। जगह-जगह टूटी हुई संरचना और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुरा हाल, स्वच्छता अभियान पर सवाल
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुधमनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत में बना यह शौचालय परिसर पूरी तरह से उपेक्षित है।
गंदगी का अंबार शौचालय के भीतर और आसपास भीषण गंदगी फैली हुई है, जिससे दुर्गंध आती है और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शौचालय परिसर की दीवारें और फर्श जगह-जगह से टूट चुके हैं। कई स्थानों पर संरचना इतनी क्षतिग्रस्त है कि इसका उपयोग करना खतरे से खाली नहीं है।
ग्राम पंचायत में स्वच्छता के लिए बनाए गए इस महत्वपूर्ण परिसर की दुर्दशा से यह साफ जाहिर होता है कि निर्माण के बाद इसके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रुद्रौली के समीप आज, दिन रविवार, देर रात लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। pic.twitter.com/8vgIFxSpVr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2025





















