मेरठ
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ‘ब्लिंकिट’ के नाम पर आपत्तिजनक सामान भेजने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ‘ब्लिंकिट’ के नाम पर आपत्तिजनक सामान भेजने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
फोन पर आया पार्सल का मैसेज
श्रद्धापुरी निवासी अजय मलिक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी के फोन पर ब्लिंकिट ऑनलाइन शॉपिंग की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया था कि उनका पार्सल आ गया है।
चौंकाने वाला खुलासा: पीड़ित ने कोई ऑर्डर नहीं दिया था। जब उन्होंने पार्सल की दी गई आईडी डिटेल चेक की, तो पता चला कि पार्सल में कोई आपत्तिजनक सामान है। पार्सल पर भेजने वाले का मोबाइल नंबर भी अंकित था।
विरोध करने पर मिली धमकी
जब पीड़ित अजय मलिक ने पार्सल लेने से मना कर दिया और पार्सल भेजने वाले नंबर पर संपर्क किया, तो दूसरी ओर से कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना के बाद पीड़ित अजय मलिक ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आपत्तिजनक पार्सल आने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
महराजगंज जनपद के निचलौल से चौक मार्ग पर स्थित ग्राम सभा रुद्रौली के समीप आज, दिन रविवार, देर रात लगभग 8:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। pic.twitter.com/8vgIFxSpVr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 7, 2025





















