सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंनगवा ग्राम सभा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेली माँ पर अपनी तीन वर्षीय बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बंनगवा ग्राम सभा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सौतेली माँ पर अपनी तीन वर्षीय बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है।
मृतक बच्ची के शरीर पर दाँत से काटने और चोटों के गहरे निशान देखे गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी मजबूत हो गई है।
बच्ची के पिता ने अपनी दूसरी पत्नी पर बेटी की जान लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है, “मेरी दूसरी पत्नी ने हमारी बेटी की जान ले ली।”
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सौतेली माँ को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 3 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/4X1dec8TLw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 3, 2025























