सिद्धार्थनगर:SIR फॉर्म भरने में तेजी लाने पर जोर,डुमरियागंज में एसडीएम की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया (वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने/संशोधित करने की प्रक्रिया) को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी दलों के नेताओं ने एसआईआर कार्यों की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

एसडीएम की अपील: उप-जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से लोगों में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक पात्र नागरिक समय पर अपना विवरण दर्ज कराएं।

एसडीएम ने एसआईआर कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से घर-घर जाकर लोगों को उचित जानकारी देने का आग्रह किया, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। उपस्थित सभी दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.