मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 वर्षीय देवव्रत रेखे की वैदिक उपलब्धि को सराहा

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के 19 वर्षीय युवा वैदिक साधक श्री देवव्रत महेश रेखे जी की अद्भुत उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के 19 वर्षीय युवा वैदिक साधक श्री देवव्रत महेश रेखे  की अद्भुत उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। देवव्रत रेखे ने काशी की पवित्र धरा पर 2000 वैदिक मंत्रों को कंठस्थ करते हुए यह अभूतपूर्व सिद्धि अर्जित की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि देवव्रत रेखे ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के ‘दण्डकर्म पारायणम्’ अनुष्ठान को 50 दिनों तक अखंड अनुशासन के साथ संपन्न किया है, जो प्राचीन गुरु-परंपरा के गौरव का पुनर्जागरण है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वैदिक अनुष्ठान पवित्र काशी की ही दिव्य धरा पर सम्पन्न हुआ, जो उनके लिए विशेष गर्व का विषय है। उन्होंने देवव्रत जी की उपलब्धि को पूरे आध्यात्मिक जगत के लिए प्रेरणा का नव-दीप बताया।

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार, आचार्यों, संत-मनीषियों और सहयोगी संस्थाओं का हृदय से अभिनंदन किया। उन्होंने मंगलकामना की कि देवव्रत रेखे की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाश-स्तंभ बने।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.