मुजफ्फरनगर मंसूरपुर हाईवे पर RTO और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 10 ओवरलोड ट्रक सीज

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ परिवहन विभाग (RTO) और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से ट्रक ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुजफ्फरनगर जनपद के ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ परिवहन विभाग (RTO) और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से ट्रक ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर हाईवे पर देर रात की गई।

संयुक्त टीम ने औचक चेकिंग के दौरान 10 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। जांच में ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल पाया गया, जिसके बाद टीम ने तत्काल सभी ट्रकों के कांटे चालान किए और उन्हें सीज कर दिया।

कार्रवाई पूरी होने के बाद, सभी सीज किए गए ट्रकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.