बलरामपुर: यातायात माह के तहत पाण्डेय पुरवा में जागरूकता अभियान, गोल्डन ऑवर पर जोर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में, यातायात माह नवंबर 2025 के दृष्टिगत जनपद के सभी थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में, यातायात माह नवंबर 2025 के दृष्टिगत जनपद के सभी थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज थाना हर्रैया पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया

प्रभारी थाना हर्रैया के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, कांस्टेबल संजय गुप्ता, कांस्टेबल कौशल यादव, और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी की टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाण्डेय पुरवा में आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन की गति नियंत्रित रखने जैसे मूलभूत नियमों का पालन करने की सलाह दी।

गोल्डन ऑवर का महत्व बताया

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवारजनों/संबंधियों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने की अपील की। इसके साथ ही, दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण समय ‘गोल्डन ऑवर’ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई:

“सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा को गोल्डन ऑवर कहते हैं। यह समय दुर्घटना के बाद का पहला घंटा होता है। इस दौरान अगर घायल व्यक्ति को तुरंत और ज़रूरी इलाज मिलता है, तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है।”

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं और उसे जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

 

Voice Of News 24