गोंडा:संदिग्ध परिस्थितियों में BLO ने जहर खाया,,गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

गोंडा

गोंडा जनपद के जौनपुर मालानी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) विपिन यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोंडा जनपद के जौनपुर मालानी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) विपिन यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, विपिन यादव ‘SIR’ (Special Intensified Revision – विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के काम के भारी दबाव से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

हालांकि, जिले के जिलाधिकारी (DM) ने इस घटना में SIR के काम के दबाव की बात का खंडन किया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एक सरकारी कर्मचारी द्वारा काम के दबाव के कारण इतना बड़ा कदम उठाने की आशंका से प्रशासन में खलबली मची हुई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.