लखनऊ: KGMU ने तेज की दीक्षांत समारोह की तैयारी, JP नड्डा को भेजा निमंत्रण

लखनऊ

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपने आगामी 21वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपने आगामी 21वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। यूनिवर्सिटी ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को निमंत्रण भेजा है।

20 दिसंबर को होगा समारोह

KGMU का 21वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संकायों के सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उपाधियाँ और मेडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जेपी नड्डा को निमंत्रण भेजा है।

शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी

दीक्षांत समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए KGMU प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समारोह में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए एक विशेष ड्रेस कोड जारी किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.