हाई वोल्टेज ड्रामा: रजिस्ट्री कार्यालय में बहू ने ससुर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कागजात सही कराने गए एक ससुर को उनकी बहू ने चप्पल से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ससुर जब कागजात संबंधी काम से कार्यालय पहुँचे, तो वहाँ उनकी नाराज बहू भी पहुँच गई। पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

गुस्साई बहू ने पहले ससुर के बाल नोचे और फिर चप्पल निकालकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। तहसील परिसर में इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखकर वहाँ मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि, पुलिस को इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो की वजह से यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

Voice Of News24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]