पशुधन के लिए वरदान: सहारनपुर में ‘नेपियर घास मिशन’ ने पकड़ी रफ्तार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद में पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या दूर करने के लिए नेपियर घास मिशन को तेजी से बढ़ाया जा रहा हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या दूर करने के लिए नेपियर घास मिशन को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इस बहुवर्षीय घास की खासियत है कि एक बार बुवाई करने पर यह 5 से 6 साल तक लगातार हरा चारा उपलब्ध कराती है।

प्रशासन ने इस मिशन के तहत शुरुआत में 10 किसानों का चयन किया है, जिन्हें तीन बीघा भूमि पर घास उगाने के लिए ₹4000 का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में गौ आश्रय स्थलों के आसपास के किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि गौशालाओं में चारे की कमी न हो।

जिले में अब तक 35 से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में नेपियर घास की बुवाई शुरू हो चुकी है, और विभाग ने फरवरी तक इसे 50 हेक्टेयर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। यह पहल पशुपालकों और गौशालाओं दोनों के लिए वरदान साबित होगी।

 

 

 

Voice Of News24