महराजगंज:फरेंदा में ‘खेलो इंडिया’ स्टेडियम में ‘विधायक खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ, युवाओं को मिला प्रोत्साहन

फरेंदा

महराजगंज जनपद में फरेंदा स्थित खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम में शनिवार को ‘फरेका विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र फरेंदा 2025’ का भव्य उद्घाटन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में फरेंदा स्थित खेलो इंडिया मिनी स्टेडियम में शनिवार को ‘फरेका विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र फरेंदा 2025’ का भव्य उद्घाटन किया गया। फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इस प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

विधायक ने बताया खेलों का महत्व

उद्घाटन के अवसर पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, उसमें सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयास करें, क्योंकि खेल भी जीवन को सार्थक बना सकता है।

इस खेल प्रतियोगिता में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता एस.के. गौंड, पत्रकार प्रदीप अग्रहरी और राकेश साहनी सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान, प्रधानाचार्य, अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24