बृजमनगंज पुलिस ने पकड़ा ‘जिला बदर’ अपराधी, दहशत फैलाने के आरोप में जेल

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर जनपद में घूम रहे एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर जनपद में घूम रहे एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त क्षेत्र में रहकर लोगों को डराने-धमकाने और मारपीट करने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था, जिससे इलाके में भय का माहौल था।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार बताते चले की थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इश्हाक पुत्र बैदुल्लाह निवासी बेलसड़ टोला भूवई, थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। न्यायालय द्वारा उसे जिले की सीमा से बाहर रहने (जिला बदर) का आदेश दिया गया था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए इश्हाक को धर दबोचा।

गौ हत्या और गुंडा एक्ट सहित कई मामले दर्ज

थानाध्यक्ष के अनुसार, जिला बदर होने के बावजूद इश्हाक लगातार अपने क्षेत्र में आ रहा था और लोगों से गाली-गलौज व मारपीट करता था।

इश्हाक एक सूचीबद्ध अपराधी है, जिसके खिलाफ स्थानीय थाने में गौ हत्या, पशु क्रूरता, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की साँस ली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.