पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने किया महराजगंज तराई थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने थाना महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने थाना महराजगंज तराई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभिलेखों और कार्यालय का गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान, एसपी श्री विकास कुमार ने विशेष रूप से निम्नलिखित स्थानों और अभिलेखों की गहन जांच की थाना मालखाना में रखे गए जब्त माल के रखरखाव की स्थिति।कार्यप्रणाली और अभिलेखों के डिजिटलीकरण की स्थिति।महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केंद्र: महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण और व्यवस्थाओं का जायजा।

अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, और दंगा नियन्त्रण उपकरण इन महत्वपूर्ण रजिस्टरों के निरंतर अद्यतन करने और उपकरणों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।एसपी ने कार्यालय के समस्त अभिलेखों को निरंतर अद्यतन रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।

स्वच्छता और व्यवस्था पर जोर

इसके अतिरिक्त, महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए निम्नलिखित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया:

आरक्षी बैरक और थाना आवास: रहने की जगह की साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा।मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश।एसपी ने समस्त परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी

इस औचक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) ललिया डी०के० श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई सन्तोष तिवारी समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]