बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर, नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के दिल्ली में हुए विस्फोट के मद्देनजर, नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टरों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
जाँच का मुख्य फोकस नेपाल, चीन और पाकिस्तान से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संदिग्ध लिंक तलाशना है। जिले में हाल ही में मतांतरण से जुड़े एक गिरोह की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क हैं।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार, वर्तमान में सरकारी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विदेशी डिग्री वाले किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। हालांकि, सतर्कता बरतते हुए, जिले के 55 पंजीकृत निजी नर्सिंग होम में कार्यरत सभी एमबीबीएस डॉक्टरों की डिग्रियों का विस्तृत सत्यापन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को खुफिया विभाग की एक टीम ने सीएमओ कार्यालय का दौरा कर जानकारी जुटाई।
एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निजी नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टरों के सभी दस्तावेज और डिग्रियों का विवरण खुफिया एजेंसी को उपलब्ध कराया जाएगा और विभाग जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।
महराजगंज श्यामदेउरवा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्जhttps://t.co/bvyjEVXXby
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2025























