महराजगंज श्यामदेउरवा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज के जनपद श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य इलाज के लिए गोरखपुर गए हुए थे। इसी बीच, मटिहनिया चौधरी निवासी अविनाश गुप्ता उर्फ बीरू उनकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक बेंगलुरु में पेंट-पॉलिश का काम करता है।

किशोरी के पिता ने जब वापस लौटने पर आरोपी के घर जाकर पूछताछ की, तो उसकी मां और भाई ने कोई भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें बरामद करने का दावा किया जा रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.