बरेली
बरेली जनपद के नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा लटकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर का आधा हिस्सा रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया, जबकि पुल के ऊपर का हिस्सा बीच में फंसा रहा। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुल से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
अलीगढ जिला अस्पताल में नशे में ‘ज्ञान’ देते हेड कांस्टेबल सस्पेंड, वीडियो हुआ वायरलhttps://t.co/J0QTLtgEt9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2025























