ग्रेटर नोएडा: अजनारा होम्स में कैब ड्राइवर का कहर, सड़क पर गिरे 7 वर्षीय बच्चे पर चढ़ा दी गाड़ी

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर गिरे एक 7 वर्षीय छात्र को कुचल दिया।

पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्चा सड़क पर किसी कारणवश गिर गया था, और उसी समय तेज रफ्तार कैब बच्चे के ऊपर से गुजर गई।

हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.