रामपुर गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार

रामपुर

रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गौ-तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गौ-तस्करों का एक समूह क्षेत्र में सक्रिय है। अजीमनगर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि फरार हुए दो अन्य गौ-तस्करों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जंगल के इलाकों में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.