गोंडा नवाबगंज में नवयुवकों पर छाया ‘फोटोशूट’ का क्रेज, दीवानगी में पानी की टंकी पर चढ़कर बना रहे वीडियो

गोंडा

गोंडा जनपद के के नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों नवयुवकों पर खतरनाक ढंग से फोटोशूट और वीडियो बनाने की दीवानगी चढ़ी हुई है। युवाओं का यह क्रेज अब उनकी जान को जोखिम में डाल रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोंडा जनपद के के नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों नवयुवकों पर खतरनाक ढंग से फोटोशूट और वीडियो बनाने की दीवानगी चढ़ी हुई है। युवाओं का यह क्रेज अब उनकी जान को जोखिम में डाल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज में कुछ नवयुवक खतरनाक तरीके से पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं। यह दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि युवक टंकी की छत पर चढ़कर स्टंट कर रहे हैं और वीडियो व फोटो शूट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
नवयुवकों के टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर इन युवकों के वीडियो वायरल होने के बाद नवाबगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने इन खतरनाक गतिविधियों को रोकने और युवकों की पहचान कर उन पर उचित कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। यह मामला नगर पालिका क्षेत्र नवाबगंज का है।

 

 

Voice Of News24