मिर्ज़ापुर हादसा: खराब डम्पर से टकराई मैक्स क्रूजर, 9 घायल

मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में सड़क किनारे खड़े एक खराब डम्पर से एक मैक्स क्रूजर गाड़ी टकरा गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मिर्ज़ापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में सड़क किनारे खड़े एक खराब डम्पर से एक मैक्स क्रूजर गाड़ी टकरा गई। यह मैक्स क्रूजर दाह संस्कार के लिए मध्य प्रदेश जा रही थी।

हादसे में मैक्स क्रूजर में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

Voice Of News24