सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में आज बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र में आज बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा डुमरियागंज मार्ग पर सडवा तिराहे के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।
घायल युवक की पहचान कमहरिया गांव निवासी रामु यादव (उर्फ कायर) पुत्र ललित यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के पैर में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उठाया और एंबुलेंस की सहायता से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया।
वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक मौके से अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
महराजगंज में स्वास्थ्य क्रांति: केएमसी और नव्या इंडिया फाउंडेशन 120 ग्रामसभाओं का करेंगे कायाकल्पhttps://t.co/ZuewJKlLVN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025





















