सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश,अम्बेडकर सभागार में आयोजित हुआ ‘किसान दिवस’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी ने आज अम्बेडकर सभागार में आयोजित ‘किसान दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी ने आज अम्बेडकर सभागार में आयोजित ‘किसान दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जिले के दूर-दराज से आए किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

किसान दिवस में मुख्य रूप से सिंचाई, खाद की उपलब्धता, बिजली की आपूर्ति और फसल खरीद से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। जिलाधिकारी ने सभी किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

समस्याएं सुनने के बाद, जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं के निस्तारण हेतु कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कोताही न बरतें।

 

Voice Of News 24