मऊ में विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ, सांसद दर्शना सिंह ने बढ़ाया हौसला

मऊ

मऊ जनपद के युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा सदर मऊ विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन वीवीपुर रतनपुरा के खेल मैदान में किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा सदर मऊ विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन वीवीपुर रतनपुरा के खेल मैदान में किया गया। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, जो इस स्पर्धा के लिए नोडल नामित हैं, ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सांसद दर्शना सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

स्पर्धा के प्रमुख परिणाम
400 मीटर जूनियर महिला वर्ग: स्नेहा (प्रथम), राधा (द्वितीय), रिया राजभर (तृतीय)।

फुटबॉल प्रतियोगिता: स्टेडियम की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक सिंह, ब्लाक प्रमुख कृष्णा राजभर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला क्रीड़ाधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर इस स्पर्धा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

 

देवरिया: छोटी गंडक नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शवhttps://t.co/nTQHepg6sW

— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2025

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.