महाराजगंज
महाराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सिसवा बाजार नगर में विधायक प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में एक एकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सिसवा बाजार नगर में विधायक प्रेम सागर पटेल के नेतृत्व में एक एकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ स्टेट चौराहे से हुआ और यह नगर के मुख्य मार्गों—सब्जी मंडी, फल मंडी और प्रेम चित्र मंदिर—से होते हुए सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंची।
रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रेम सागर पटेल ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकता पर विशेष बल दिया। उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया।
इस दौरान राम जियावन मौर्य, बाके लाल कुशवाहा, बृजेश पांडेय, गौतम तिवारी, और जितेंद्र बहादुर सिंह (नथुनी बाबू) सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बलरामपुर: धान खरीद में मनमानी कटौती से किसान परेशान, अधिकारी बोले-होगी जांचhttps://t.co/PUKtEd6FJU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2025





















