मऊ में गर्भवती महिला का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेमी समेत 5 पर हत्या का केस

मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह एक तीन माह की गर्भवती विवाहिता (23 वर्षीय पूनम राजभर) का शव एक पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह एक तीन माह की गर्भवती विवाहिता (23 वर्षीय पूनम राजभर) का शव एक पेड़ से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

मृतका पूनम अपने पहले पति को छोड़कर गाजीपुर के निवासी संतोष राजभर के साथ मुंबई भाग गई थी, जहां उन्होंने शादी कर ली थी। गर्भवती होने के बाद, संतोष उसे मुंबई में छोड़कर गांव लौट आया। पूनम जब मऊ पहुंची, तो प्रेमी के परिवार ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूनम को प्रेमजाल में फंसाकर ठुकराया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। मरने से पहले पूनम ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने प्रेमी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24