बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को बलरामपुर नगर पालिका में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को बलरामपुर नगर पालिका में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने एक माह के भीतर STP को पूरी तरह चालू करने के निर्देश दिए और साफ चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टेस्टिंग और कमीशनिंग की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
STP के निरीक्षण के बाद, डीएम ने पाइप लाइन बिछाने के कार्यों का भी जायजा लिया और सड़क किनारे खड़े होकर स्थानीय नागरिकों से सीधा फीडबैक लिया।
नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइप लाइन बिछने के बाद टूटी हुई सड़कों का तत्काल निर्माण किया जाए ताकि जनता को असुविधा न हो।
रोइंग खिलाड़ी लोकेश चौधरी को ‘चेतन चौहान अवॉर्ड 2025’https://t.co/GwYoGZFCcg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025























