बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के एम.एलकेपीजी कॉलेज के शिक्षा संकाय (बी.एड. विभाग) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का समापन कॉलेज के स्विमिंग पूल परिसर में हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के एम.एलकेपीजी कॉलेज के शिक्षा संकाय (बी.एड. विभाग) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का समापन कॉलेज के स्विमिंग पूल परिसर में हुआ।
समापन सत्र का मुख्य आकर्षण योगाचार्य डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह का स्विमिंग पूल में ‘पलवनी प्राणायाम’ का प्रदर्शन रहा। यह जल योग की एक अनूठी विधा है जो श्वास नियंत्रण से शरीर को जल में संतुलित रखती है। डॉ. सिंह ने बताया कि यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और मानसिक एकाग्रता में सहायक है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने छात्रों से योग को मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का आधार बताते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिविर में छात्रों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाकर समाज में स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
श्रावस्ती:दिल्ली बम ब्लास्ट में श्रावस्ती के दिनेश की मौत, गांव में पसरा मातमhttps://t.co/NxZrefTDDd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025























