सिद्धार्थनगर: अब रात में भी मिलेगी रोडवेज बस की सुविधा, लंबी दूरी के रूट पर भी होगा संचालन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद परिवहन निगम डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के बाद अब रात के समय भी बसें संचालित करने की तैयारी कर रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद परिवहन निगम डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के बाद अब रात के समय भी बसें संचालित करने की तैयारी कर रहा है। निगम के इस कदम से रात में ट्रेन या बस से आने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी, जिन्हें अक्सर रात में यात्रा के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके साथ ही लॉन्ग रूट पर भी रात्रि सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे यात्रियों को शहर से ही सीधी सुविधा मिल सकेगी।

रात में यात्रियों को होगी सहूलियत

डिपो में वर्तमान में लगभग 60 बसें मौजूद हैं। ये बसें अभी तक सुबह से लेकर शाम तक दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर जैसे लंबे रूटों के साथ-साथ लोकल रूट पर भी चलती हैं। हालांकि, रात में रोडवेज बसें न चलने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। कई यात्रियों को रेलवे स्टेशन या डिपो पर रात काटनी पड़ती थी, जबकि प्राइवेट वाहन मनमाना किराया वसूलते थे।

निगम को भी होगा फायदा

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) विजय कुमार गंगवार ने बताया कि रोडवेज में बसों की संख्या पर्याप्त होने से अब रात में बस संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सवारी मिलने वाले रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ निगम को भी लाभ मिल सके।

अब, सवारी मिलने वाले लॉन्ग और लोकल रूट पर रात्रि बस सेवा शुरू की जाएगी। इस कदम से यात्रियों को शहर से ही सीधी सुविधा मिलेगी और निगम को भी लाभ होगा।

 

Voice Of News 24