महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्र में दो वर्षों से धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त और ठूठीबारी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जयशंकर सिंह की अगुवाई में एआर सहकारिता सुनील कुमार गुप्त को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में दो वर्षों से धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त और ठूठीबारी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष जयशंकर सिंह की अगुवाई में एआर सहकारिता सुनील कुमार गुप्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर तत्काल धान तौल और क्रय व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई है।

किसानों ने बताया कि सरकारी खरीद बंद होने से उन्हें अपनी उपज औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ठूठीबारी समिति पर आसपास के कई गाँवों के हजारों किसान निर्भर हैं, जिन्हें केंद्र बंद होने से भारी असुविधा हो रही है। किसानों ने प्रशासन से तौल केंद्र तुरंत चालू कराने की मांग की है।
सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी तेज: 25 से 28 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय आयोजनhttps://t.co/4Dk0AG9H0R
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 12, 2025






















