मेरठ: मेडा की सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी, FIR दर्ज

मेरठ

मेरठ जनपद के विकास प्राधिकरण (मेडा) ने ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाही बख्श इलाके में बिना नक्शा पास कराए 90 वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माणकर्ता सैफुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के विकास प्राधिकरण (मेडा) ने ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाही बख्श इलाके में बिना नक्शा पास कराए 90 वर्ग मीटर में बने तीन मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माणकर्ता सैफुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

मेडा ने 5 अगस्त को इस अवैध निर्माण को सील कर दिया था, लेकिन निर्माणकर्ता ने 15 सितंबर को अनैतिक तरीके से सील तोड़ दी और काम दोबारा शुरू कर दिया।

अवर अभियंता नरेंद्र कुमार की तहरीर पर, उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Voice Of News24