बलरामपु
बलरामपु जनपद के बरहवा रेंज अंतर्गत औरहिया और रामगढ़ मैटहवा गांवों में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपु जनपद के बरहवा रेंज अंतर्गत औरहिया और रामगढ़ मैटहवा गांवों में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
वन विभाग की टीम ने गांवों का दौरा कर लोगों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय बताए हैं। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में आ जाते हैं, इसलिए घबराएं नहीं बल्कि संयम बरतें और तुरंत सूचना दें।
ग्रामीणों को शाम को अकेले खेतों में न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि जानवर को उकसाने या पकड़ने का प्रयास न करें।
वन विभाग ने गांवों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने की अपील की गई है।
बस्ती में हादसा: खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौतhttps://t.co/HapHrk2CsH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























