बलिया

बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम जमीन बड़ी में तेज आंधी और बारिश के कारण 440 वोल्ट का एचटी/एलटी बिजली का तार टूटकर पोल से लटक गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम जमीन बड़ी में तेज आंधी और बारिश के कारण 440 वोल्ट का एचटी/एलटी बिजली का तार टूटकर पोल से लटक गया। इस हादसे के बाद गांव में पिछले 8 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने खुद हटाया तार
स्थानीय निवासी विनोद, मनोज, टुनटुन और रितेश ने बताया कि टूटा हुआ तार पोल से लटक रहा था। बारिश के चलते जमीन पर करंट उतरने (अर्थिंग) और बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद ही हिम्मत जुटाकर तार को सुरक्षित एक तरफ हटाया, ताकि राहगीरों को कोई खतरा न हो।
लाइनमैन से नहीं हो सका संपर्क, आश्वासन से नाराज ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने लाइनमैन के सरकारी नंबर पर बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कभी फोन में रिंग जाती रही तो कभी नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता रहा। काफी देर बाद जब बात हुई तो लाइनमैन ने मौसम ठीक होने पर तार जोड़ने का आश्वासन दिया। 8 घंटे बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।
गोरखपुर: घघसरा के परशुराम नगर में करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/3cjJvKLieO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












