मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट चौगोठवा गांव निवासी विवाहिता काजल चौहान की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के मलेरीकोट चौगोठवा गांव निवासी विवाहिता काजल चौहान की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 2 लाख रुपये नकद व बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।
2020 में हुई थी शादी, कम दहेज का मिलता था ताना
काजल के अनुसार, उनकी शादी 6 दिसंबर 2020 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरहुरपुर निवासी रमाकांत चौहान के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने एक लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण व अन्य घरेलू सामान सामर्थ्य के अनुसार दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति रमाकांत चौहान, सास रजावती देवी, ससुर जयप्रकाश चौहान, देवर जयकुमार तथा ननद रेनू व सीमा चौहान कम दहेज लाने का ताना देकर पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
12 सितंबर को मारपीट कर निकाला बाहर
शिकायत के मुताबिक, बीते 12 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे ससुराल वालों ने काजल के साथ जमकर मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दो लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल लाने की शर्त रखी गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घोसी कोतवाली प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक जांच व कार्रवाई में जुट गई है।
गोरखपुर: घघसरा के परशुराम नगर में करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/3cjJvKLieO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













