मऊ में 12 घंटे से रुक-रुक कर बारिश: देर रात झमाझम बरसे बादल, तापमान 8 डिग्री गिरा

मऊ

मऊ जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा। रातभर चली हल्की हवाओं और झमाझम बारिश से बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा। रातभर चली हल्की हवाओं और झमाझम बारिश से बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते जिले के तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मऊ का वर्तमान तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तथा अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अचानक घटे तापमान के कारण शुक्रवार सुबह लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ और मौसम खुशनुमा बना रहा।

सड़कों पर नमी, किसानों के खिले चेहरे

12 घंटे से अधिक समय तक हुई इस बारिश से जहां शहर और ग्रामीण इलाकों की सड़कें जलमग्न व गीली हो गईं, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है।

आगे भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में मऊ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ और बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.