बस्ती: धान की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत

बस्ती

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में मंगलवार को धान की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में मंगलवार को धान की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

चनवापुर गांव निवासी 26 वर्षीय रामधीरज चौधरी (पुत्र स्व. देवराज चौधरी) की थ्रेसर मशीन में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मड़ाई के दौरान उनका गमछा मशीन की पट्टी में फंस गया, जिससे वह थ्रेसर के अंदर खिंच गए और उनके शरीर के कई हिस्से कट गए।

सूचना पाकर दुबौलिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह एक दुर्घटना थी और परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। अविवाहित रामधीरज की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.