सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपना दल (सोनेलाल) के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपना दल (सोनेलाल) के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में विधायक वर्मा, पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारी कमल किशोर को कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फटकारते नजर आ रहे हैं।
‘चप्पल निकाल के मारेंगे, नंगा करके घुमाएंगे’
बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज का है और जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस का है। वायरल क्लिप में विधायक विनय वर्मा अत्यधिक गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और पीडब्ल्यूडी अधिकारी को अपशब्द कहते हुए धमका रहे हैं।
वीडियो में अधिकारी कमल किशोर हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि विधायक वर्मा उन्हें “चप्पल निकाल के मारेंगे” और “चौराहे पर नंगा करके घुमाएंगे” जैसी गंभीर धमकी देते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद, प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विधायक का यह व्यवहार सरकारी अधिकारी के प्रति अशोभनीय माना जा रहा है।
सिद्धार्थनगर: जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना टोला दुर्गा जोत से एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो दबंगों द्वारा राजाराम के घर पर ईंट-पत्थर बाज़ी और मारपीट करने का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/QsXjDCPQ00
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























