महराजगंज
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल की सड़कों पर इन दिनों आवारा पशु खुलेआम यमराज बनकर घूम रहे हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल की सड़कों पर इन दिनों आवारा पशु खुलेआम यमराज बनकर घूम रहे हैं। दिन हो या रात, हर वक्त सड़कों पर मौत का साया मंडराता रहता है। आए दिन इन जानवरों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं — कभी किसी बाइक सवार को उठना मुश्किल हो जाता है, तो कभी पैदल राहगीर इनके सींगों का निशाना बन जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि परतावल की गलियों से गुजरना अब जोखिम भरा हो गया है।
इन आवारा पशुओं के झुंड न केवल हादसों का कारण बन रहे हैं, बल्कि हर रोज बाजार और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी पैदा कर रहे हैं। लाखों रुपये खर्च करके नगर पंचायत ने आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाया, लेकिन वह सिर्फ दिखावे की वस्तु बनकर रह गया है।
नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इन “यमराज पशुओं” से जनता को राहत दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के कारण लोगों का गुस्सा चरम पर है। नगरवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इन आवारा पशुओं को सड़क से नहीं हटाया गया, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
सिद्धार्थनगर: जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरहना टोला दुर्गा जोत से एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो दबंगों द्वारा राजाराम के घर पर ईंट-पत्थर बाज़ी और मारपीट करने का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/QsXjDCPQ00
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























